पूरा हुआ स्मिथ पर लगा प्रतिबंध, वापस संभाल सकते हैं कप्तानी
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की कप्तानी पर लगा दो साल का बैन समाप्त हो गया है। इसके बाद वह वापस से ऑस्ट्रेलियाई टीम की कमान संभाल सकते हैं। बता दें बॉल टेंपरिंग विवाद में फंसने के कारण स्मिथ के खेलने पर एक साल और कप्तानी पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। स्मिथ पर लगा सालभर का प्रतिबंध पिछले साल ही खत्म हो गया था।