सुमित सांगवान से हटा बैन, अनजाने में किया था प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
भारत के पूर्व एशियाई सिल्वर मेडलिस्ट बॉक्सर सुमित सांगवान (91 किग्रा) ने नैशनल एंटी डोपिंग एजेंसी की सुनवाई में ये साबित कर दिया है कि उन्होंने अनजाने में प्रतिबंधित पदार्थ का सेवन किया था। जिसके बाद अब उन पर लगा एक साल का बैन हटा दिया गया है। सांगवान को दिसंबर 2019 में प्रतिबंधित पदार्थ सेवन करने के मामले में दोषी पाया गया था। सांगवान बोले- अब राहत महसूस हुई।
