बॉल टेंपरिंग पर बैनक्रॉफ्ट का बड़ा खुलासा, मामले की फिर हो सकती है जांच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
2018 में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन में खेले गए टेस्ट मैच में हुए बॉल टेंपरिंग मामले में स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को सजा मिली थी। 9 महीने का बैन झेलने वाले बैनक्रॉफ्ट ने अब बताया कि इस बारे में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पता था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इस मामले की जांच फिर से करा सकता है। दूसरी तरफ बैनक्रॉफ्ट ने कहा- गलती से सबक मिला।
