x

आईपीएल का 39वां मैच: बैंगलोर ने मुंबई को 54 रनों से हराया

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Sportskeeda

आईपीएल 2021 के 39वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 54 रनों से हराया। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से मिले 166 रनों के टारगेट के जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 18.1 ओवरों में 111 रनों पर ही ढेर हुई। अब मुंबई इंडियंस की टीम अंकतालिका में 7वें पायदान पर खिसक गई है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अंकतालिका में 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।