स्थगित हुआ बैंगलोर बनाम कोलकाता मुकाबला, कोलकाता के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
पिछले महीने से ही देश में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) खेला जा रहा है। बॉयो-सेक्योर वातावरण में खेले जा रहे इस लीग में भी अब कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। आज रात के लिए शेड्यूल किया गया कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) स्थगित हो गया है। दरअसल KKR की टीम के दो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और इनमें से एक खिलाड़ी लगातार प्लेइंग इलेवन का हिस्सा रहा है।