बांग्लादेशी कप्तान शाकिब उल हसन के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बांग्लादेशी क्रिकेट बोर्ड की शर्तों का उल्लंघन करने पर टी-20 और टेस्ट टीम के कप्तान शाकिब उल हसन के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी हुआ। बोर्ड को उनका जवाब अगर संतोषजनक नहीं लगा तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती है। दरअसल, शाकिब ने एक टेलिकॉम कंपनी के साथ करार किया है। जबकि बोर्ड की शर्तें थीं कि नेशनल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल क्रिकेटर किसी तरह का करार नहीं कर सकता।
