वीजा खत्म होने पर भारत में रुका बांग्लादेशी क्रिकेटर, भरना पड़ा जुर्माना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
क्रिकेटर सैफ हसन को वापस बांग्लादेश जाते वक्त 21,600 रुपये का जुर्माना अदा करना पड़ा। वो वीजा खत्म होने पर भारत में फंस गए थे। सैफ के पास भारत का 6 महीने का वीजा था, जो 24 नवंबर को खत्म हुआ। वहीं, आखिरी डे-नाइट टेस्ट मैच 22 से 24 नवंबर तक चला। जिसके बाद 25 नवंबर को बांग्लादेशी खिलाड़ी को कोलकाता से बांग्लादेश रवाना होते वक्त सिक्योरिटी ने रोका लिया।
