बोर्ड द्वारा सभी मांगे मानने के बाद बांग्लादेशी क्रिकेटरों की हड़ताल खत्म
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बांग्लादेशी क्रिकेटरों ने बोर्ड द्वारा सभी मांगो को मानने के बाद 21 अक्तूबर से जारी हड़ताल खत्म की। खिलाड़ी शुक्रवार से नेशनल क्रिकेट लीग में वापस आ जाएंगे। बता दें शाकिब अल हसन, मुशफिकुर रहीम और तमीम इकबाल जैसे खिलाड़ियों ने बेहतर वेतन और लाभ के लिए बोर्ड की सभी गतिविधियों का बहिष्कार करने की घोषणा की थी। बांग्लादेशी प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बोर्ड और क्रिकेटरों के बीच वनडे कप्तान मशरफे मुर्तजा को मध्यस्थ बनाया।
