नेपोली को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचा बार्सिलोना, मेसी के नाम हुआ यह खिताब
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
चैम्पियंस लीग के प्री-क्वार्टर फाइनल के दूसरे लेग में बार्सिलोना, नेपोली को 3-1 से हराकर लगातार 13वीं बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा। बता दें बार्सिलोना ने मैच के 10वें मिनट में क्लिमेंट लेंगलेट के गोल की बदौलत नेपोली पर बढ़त हासिल की। वहीं लियोनल मेसी चैम्पियंस लीग में अलग-अलग 35 टीमों के खिलाफ गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने। अब 15 अगस्त को बार्सिलोना का मुकाबला बार्यन म्यूनिख से होगा।