क्वितोवा को हराकर पहली बार AO के सेमीफाइनल में पहुंची बार्टी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टरफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की 23 वर्षीय एश्ले बार्टी ने चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को हराया। जीत के साथ ही बार्टी पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची। बार्टी ने क्वितोवा को 7-6 (8/6), 6-2 से हराया। उन्होंने इस जीत के साथ ही क्वितोवा से पिछली क्वार्टरफाइनल हार का बदला लिया। बार्टी पिछले साल फ्रेंच ओपन जीती थीं। बार्टी बोलीं- ये पूरी तरह अविश्वसनीय है।
