x

सेविला को हराकर बायर्न ने जीता सुपरकप, टीम का 2020 में चौथा खिताब

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Shortpedia

बायर्न म्यूनिख ने सेविला को 2-1 से हराकर सुपरकप का खिताब जीत लिया है। बायर्न 32 मुकाबलों से अजेय है। फाइनल मुकाबला निर्धारित समय में 1-1 की बराबरी रहने पर अतिरिक्त समय में खिंच गया। इस मुकाबले के दौरान स्टेडियम में 15,180 दर्शक मौजूद थे। बता दें बायर्न की यह 2020 में चौथी ट्रॉफी है। इससे पहले क्लब ने बुंदेसलिगा, जर्मन कप और चैंपियंस लीग की ट्रॉफी भी जीती।