बांग्लादेश का पाक दौरा पड़ सकता है खटाई में, सरकार से अभी तक नहीं मिली BCB को मंजूरी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान दौरे पर बांग्लादेश टीम के जाने पर खतरा मंडरा रहा है. दरअसल बांग्लादेश सरकार ने अभी तक BCB को इस दौरे के लिए मंजूरी नहीं दी है. वहीं BCB का कहना है कि अगर आगामी प्रस्तावित सीरीज के लिए पाक की ओर से सुरक्षा की गारंटी मिल भी जाती है तो भी खिलाड़ियों पर पाक जाने को लेकर दबाव बनाना ठीक नहीं होगा. बता दें कि पाकिस्तान में 2 टेस्ट और 2 टी 20 मुकाबले खेले जाने है.
