महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए इंडियन टीम का ऐलान, हरमनप्रीत करेंगी कप्तानी
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
BCCI ने 21 फरवरी से खेले जाने वाले महिला टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय स्क्वॉड की घोषणा की. इस बार महिला टीम की कमान हरमनप्रीत कौर संभालेंगी. स्मृति मंधाना भारतीय टीम की उपकप्तान होंगी. टीम में नया चेहरा बंगाल की बल्लेबाज ऋचा घोष और हरियाणा की 15 वर्षीया बल्लेबाज शेफाली वर्मा होंगी. बता दें इस बार विश्व कप में कुल 10 देशों की महिला टीमें भाग लेंगी.
