रणजी की टीम में एंट्री कराने के नाम पर खिलाड़ियों से ठगी, BCCI ने दर्ज कराई शिकायत
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रणजी ट्रॉफी मैच खेलाने के नाम पर दिल्ली के युवा खिलाड़ियों से लाखों रूपए ऐंठने का मामला सामने आया है. इसकी शिकायत BCCI ने दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को दी है. इसके बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है. दरअसल रोहिणी और गुरुग्राम के दो खिलाड़ियों से कुछ लोगों ने नागालैंड और मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से होने वाले रणजी ट्रॉफी मैचों में खिलाने के नाम पर लाखों रुपये ऐंठ लिए थे.
