BCCI ने CA को डे नाईट मैच के लिए कहा न, भारतीय टीम नहीं है तैयार
Shortpedia
Content Team
इस साल के अंत में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आयोजित T20 सीरीज के दौरान डे नाईट मैच के प्रस्ताव को भारत ने ठुकरा दिया है. खबर है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस साल BCCI के सामने गुलाबी गेंद से डे नाईट मैच खेले जाने का प्रस्ताव रखा था. पर BCCI ने भारतीय क्रिकेट टीम को इसके लिए तैयार नहीं बताया. उन्होंने हमेशा की तरह लाल गेंद से ही खेले जाने की बात कही है. फिलहाल इस मामले में BCCI ने ऑस्ट्रेलिया को मेल भेजकर सूचित कर दिया है.