बीसीसीआई ने दिया इशारा: साल के आखिर में हो सकता है आईपीएल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इशारा दिया है कि इस साल के आखिर में आईपीएल हो सकता है। भले ही खाली स्टेडियम में टूर्नामेंट क्यों न खेलना पड़े। इससे फैंस फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी, ब्रॉडकास्टर, प्रायोजक और अन्य सभी हितधारक बेहद उत्सुक हैं। हाल ही में कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों ने इस साल आईपीएल में खेलने की इच्छा जताई है। कोरोना वायरस प्रकोप के चलते आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित है।
