बीसीसीआई ने किया साफ, जारी रहेगा टूर्नामेंट, किसी और दिन होगा केकेआर और आरसीबी का मैच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
केकेआर के खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद केकेआर और आरसीबी के बीच सोमवार को होने वाला मैच रद्द कर दिया गया था। अब मैच को लेकर बीसीसीआई ने कहा कि किसी और दिन केकेआर और आरसीबी का ये मैच होगा। इस दौरान बीसीसीआई ने साफ किया कि टूर्नामेंट जारी रहेगा। दरअसल, आईपीएल को स्थगित किए जाने की मांग की जा रही है।
