दिल्ली के इस क्रिकेटर पर BCCI ने उम्र में हेराफेरी के लिए लगाया दो सत्र का प्रतिबंध
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
बीसीसीआई ने दिल्ली के क्रिकेटर प्रिंस राम निवास यादव को अंडर 19 टूर्नामेंट में आयु में हेराफेरी के मामले में दोषी पाए जाने के बाद अगले दो सत्र के लिए घरेलू क्रिकेट से प्रतिबंधित कर दिया है| जानकारी के मुताबिक जारी प्रमाण पत्र के आधार पर कार्रवाई की गई है जिसमें प्रिंस यादव की जन्मतिथि 10 जून 1996 थी, लेकिन इस क्रिकेटर ने क्रिकेट बोर्ड को जो जन्म प्रमाण पत्र सौंपा था उसमें उसकी जन्मतिथि 12 दिसंबर 2001 दर्ज थी|
