दुबई में ट्रेनिंग शिविर लगा सकता है बीसीसीआई, आईपीएल के आयोजन की आस
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एशिया कप रद्द होने के बाद कोरोना काल में भी आईपीएल 2020 के आयोजन की आस है। माना जा रहा है कि टी-20 वर्ल्ड कप भी रद्द हो सकता है। ऐसा हुआ तो आईपीएल के आयोजन के लिए बीसीसीआई के सामने कोई समस्या नहीं रहेगी। आईपीएल से पहले बीसीसीआई दुबई में एक विशेष ट्रेनिंग शिविर का आयोजन कर सकता है। हालांकि बीसीसीआई की तरफ से अभी-भी क्रिकेट शुरू करने के नियम तय नहीं हुए हैं।
