x

गांगुली को मिली अस्पताल से छुट्टी, खुद को स्वस्थ बताकर डॉक्टरों को कहा शुक्रिया

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter@ANI

बीसीसीआई अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को आज अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दिल का दौरा पड़ने के बाद कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराए गए गांगुली शनिवार से यहां भर्ती थे। अस्पताल से बाहर आने के बाद गागुंली मीडिया से भी मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होंने खुद को पूरी तरह से स्वस्थ बताया और इलाज के लिए तमाम डॉक्टर्स का शुक्रिया भी अदा किया है।