फिर बिगड़ी सौरव गांगुली की तबीयत, कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत फिर बिगड़ी। सौरव को कोलकाता के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले 2 जनवरी को उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया था। इस बार भी उन्होंने सीने में दर्द की शिकायत की। पिछली बार जब वो बीमार हुए तो पीएम मोदी ने उनकी पत्नी डोना से उनका हालचाल जाना। अमित शाह ने भी फोन पर हालचाल जाना और ममता बनर्जी उनसे मिलने गईं।
