आलोचनाओं के बीच पंत का समर्थन करने उतरे सौरव गांगुली
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी-20 में आसान स्टंपिंग छोड़ने को लेकर ऋषभ पंत आलोचना के शिकार बन गए हैं. वहीं उनके समर्थन में BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली उतर पड़े हैं. उन्होंने विकेटकीपर और बल्लेबाज पंत का बचाव करते हुए कहा कि वो शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें थोड़ा वक्त देने की जरूरत है, वो अच्छा करेंगे. आगे कहा कि समय के साथ उनके प्रदर्शन में निखार आता जाएगा.
