BCCI ने ऋद्धिमान साहा को रणजी मैच खेलने से किया मना
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
BCCI ने विकेटकीपर ऋद्धिमान साहा को दिल्ली के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी मैच में नहीं खेलने को कहा। BCCI ने ये फैसला इसलिए लिया, ताकि साहा न्यूजीलैंड दौरे के लिए खुद को फिट रख सकें। बता दें साहा को बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टेस्ट मैच में उंगली में चोट लग गई थी। वह फिलहाल उसी चोट से उबर रहे हैं। साहा अबतक 37 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।