BCCI ने चेपक के पिच क्यूरेटर को हटाया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Shortpedia
चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट गंवाने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पिच क्यूरेटर तापोस चटर्जी को हटा दिया है। क्यूरेटर को 13 फरवरी से शुरु हो रहे दूसरे टेस्ट के लिए पिच की तैयारियों को देखना था। अब भारतीय टीम मैनेजमेंट पिच की तैयारियों को लोकल चीफ ग्राउंड्समैन वी रमेश कुमार के साथ देख रही है।