बीसीसीआई ने विवादित सॉफ्ट सिग्नल सिस्टम को हटाया, थर्ड अंपायर को मिलीं अधिक शक्तियां
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईपीएल के 14वें सीजन से पहले बीसीसीआई ने विवादित सॉफ्ट सिग्नल सिस्टम को हटाया। जिसका मतलब है कि फील्ड अंपायर अब कोई फैसला थर्ड अंपायर को ट्रांसफर करने से पहले सॉफ्ट सिग्नल नहीं दे पाएंगे। इसके अलावा थर्ड अंपायर अब फील्ड अंपायर के नो-बॉल और शॉर्ट रन का फैसला बदल सकेंगे। फील्ड अंपायर के सॉफ्ट सिग्नल से कई बार थर्ड अंपायर भ्रमित हो जाते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।
