एशियन क्रिकेट काउंसिल के सबसे युवा अध्यक्ष बने BCCI सेक्रेटरी जय शाह
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेक्रेटरी जय शाह को एशियन क्रिकेट काउंसिल का नया अध्यक्ष बनाया गया है। 32 साल के शाह ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन की जगह ली है। BCCI के कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल ने बीते शनिवार को ट्विटर पर इस खबर की पुष्टि की। शाह की अगुवाई में काम करने के लिए ACC के सदस्य काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।