BCCI के उपाध्यक्ष ने दिया पीसीबी चीफ एहसान मनी को करारा जबाव
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
बीसीसीआई के वाइस प्रेसिडेंट महिम वर्मा ने पीसीबी चीफ एहसान मनी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें पहले अपने गिरेबां में झांकना चाहिए। हम अपने देश के हालात संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। बता दें कि एहसान ने भारत के सुरक्षा हालात को खतरनाक बताया था। जिसके जबाव में महिम ने कहा भारत को सीख देने के बजाए पीसीबी चीफ को अपने मुल्क और उसकी हिफाजत की फिक्र करें।