आईपीएल रद्द होने से होगा 4 हजार करोड़ रुपए का नुकसान : बीसीसीआई
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
BCCI के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा, 'IPL रद्द होने से करीब 4 हजार करोड़ रुपए का नुकसान होगा। इससे बचने के लिए विंडो तलाश की जा रही है।' उन्होंने कहा, 'क्रिकेट के शुरू होने पर नुकसान का आकलन सही मायने में होगा। फिलहाल, हमें किसी भी द्विपक्षीय सीरीज के नहीं होने से बड़ा नुकसान हो रहा है।' IPL के लिए अगस्त-सितंबर और अक्टूबर-नवंबर की विंडो पर विचार जारी है।