बीसीसीआई ने किया ट्वीट, सामने आई भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एडीलेड में खेले जाने वाले डे-नाइट टेस्ट के ठीक एक दिन पहले ही भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है। पिंक बॉल टेस्ट की पूर्व संध्या पर बीसीसीआई ने ट्वीट किया। ट्वीट के मुताबिक, टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है: मयंक अग्रवाल, पृथ्वी शॉ, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, ऋधिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह।
