बीसीसीआई का ईसीबी से आग्रह, टेस्ट सीरीज आगे बढ़ाएं ताकि हो सके आईपीएल के बाकी मैच
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
खबर है कि बीसीसीआई ने ईसीबी से आग्रह किया है कि वो 5 टेस्ट मैचों की सीरीज आगे बढ़ाए ताकि आईपीएल के शेष 31 मैच कराए जा सके। बता दें 4 अगस्त से ये टेस्ट सीरीज शुरू होनी है। हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक इस खबर की पुष्टि नहीं की है। लेकिन पूर्व इंग्लिश कप्तान और दिग्गज क्रिकेट लेखक माइकल अथर्टन ने द टाइम्स में इस बारे में लिखा है।
