बीसीसीआई ओलंपिक के प्रतिभागी को देगा करोड़ों की मदद
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
शीर्ष परिषद बैठक में बीसीसीआई ने घोषणा की है कि बीसीसीआई भारतीय ओलंपियन्स की हरसंभव सहायता करेगा। बीसीसीआई ने इस दौरान टोक्यो ओलंपिक के क्वॉलीफायर प्लेयर्स के लिए 10 करोड़ रुपये देने का फैसला किया। कोष का उपयोग टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाडि़यों की तैयारियों और अन्य उद्देश्यों के लिए किया जाएगा। खेल मंत्रालय और आइओए से बात करने के बाद भुगतान का तरीका तय किया जाएगा।
