आईपीएल रद्द हुआ तो बीसीसीआई को होगा 2,500 करोड़ का नुकसान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आईपीएल में कोरोना संक्रमण फैल गया है। जिसके चलते आईपीएल अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुआ। अब अगर आईपीएल रद्द हुआ तो अनुमान है कि प्रसारण और प्रायोजक राशि को मिलाकर बीसीसीआई को 2,000 से 2,500 करोड़ का नुकसान होगा। बीसीसीआई को राजस्व में नुकसान होगा तो बोर्ड की ओर से आठों फ्रेंचाइजियों को मिलने वाली रकम भी कम हो जाएगी। जिसका सीधा अर्थ है कि नुकसान टीमों को भी होगा।
