सौरव गांगुली की अध्यक्षता में होगी BCCI AGM की बैठक, इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
रविवार को BCCI मुंबई में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की अध्यक्षता में अपनी पहली आमसभा का आयोजन करने जा रहा है. इसमें SC द्वारा स्वीकृत कुछ सुधारवादी कदमों में ढिलाई बरतने, CAC जैसी क्रिकेट समितियों का गठन और ICC में बोर्ड का प्रतिनिधि नियुक्त करने पर चर्चा होगी. COC ने 33 महीने तक BCCI का संचालन किया, जिसके बाद पिछले माह सौरव गांगुली की अगुवाई में नए पदाधिकारियों ने प्रभार संभाला.
