धोनी के फेयरवैल मैच के लिए तैयार हुआ बीसीसीआई, धोनी से बात करने के बाद तय होगा कार्यक्रम
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एमएस धोनी ने बिना फेयरवैल मैच खेले ही क्रिकेट को अलविदा कह दिया इस पर उनके फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके फेयरवैल मैच की मांग की थी वहीं अब बीसीसीआई ने प्रतिक्रिया दी है। खबर है कि बोर्ड धोनी के फेयरवैल मैच का आयोजन करने के लिए तैयार है और इस मामले में वह धोनी से बात करेगा। आईपीएल के बाद धोनी के लिए फेयरवैल मैच का आयोजन किया जा सकता है।
