बीसीसीआई ने सीए को पत्र लिखकर कहा- ब्रिस्बेन टेस्ट से पूर्व सख्त क्वॉरेंटाइन नियमों से दें खिलाड़ियों को छूट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीसीसीआई ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पत्र लिखकर कहा- 'अगर ब्रिस्बेन में चौथा टेस्ट खेलना है तो भारतीय खिलाड़ियों को सख्त क्वॉरेंटाइन नियमों से छूट देनी होगी।' चौथा टेस्ट 15 जनवरी से खेला जाएगा। प्रोटोकॉल के मुताबिक, खिलाड़ियों को क्वॉरेंनटाइन के दौरान एक फ्लोर पर ही खिलाड़ियों से मिलने की इजाजत होगी। खिलाड़ी दूसरे फ्लोर पर नहीं जा सकते। मेडिकल टीम भी एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर पर नहीं जा सकती।
