x

बेल्जियम ने ब्राजील को क्वार्टर फाइनल में हराकर फीफा वर्ल्ड कप से दिखाया बाहर का रास्ता

Shortpedia

Content Team
Image Credit: Zee News - India.com

इस साल फीफा वर्ल्ड कप में वह हो रहा है. जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा. पांच बार की विश्व विजेता ब्राजील को बेल्जियम ने क्वार्टर फाइनल में 2-1 से करारी शिकस्त दी. इससे पहले दुनिया की बड़ी-बड़ी टीमें जर्मनी,अर्जेंटीना,स्पेन और पुर्तगाल भी फीफा विश्व कप से बाहर हो गई है. इस हार के बाद ब्राजील के कोच टिटे ने कहा कि ब्राजील एक खराब टीम नहीं है लेकिन इस साल विश्व कप जीतना हमारी किस्मत में नहीं था.