कैंसर से जंग हार गए बेन स्टोक्स के पिता, 65 की उम्र में निधन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स के पिता जेरार्ड स्टोक्स कैंसर से अपनी जंग हार गए हैं। ब्रेन कैंसर से जूझ रहे स्टोक्स के पिता का 65 साल की उम्र में आज निधन हो गया। रग्बी लीग के पूर्व खिलाड़ी और कोच जेरार्ड का जनवरी में कैंसर का इलाज शुरु हुआ था। मंगलवार की दोपहर पूर्व क्लब वर्किंग्टन टाउन ने छोटे संदेश के साथ इस खबर की पुष्टि की है।