हरभजन सिंह ने अपने ही अंदाज में दीं 'चंद्रयान 2' पर शुभकामनाएं
Gaurav Kumar
News Editor
Image Credit: Shortpedia
चंद्रयान-2 पर क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अलग ही अंदाज में ट्विटर पर संदेश लिखा है।हरभजन ने कई देशों के झंडे साझा करते हुए चुटीले अंदाज में लिखा, 'कई देशों के झंडे में चांद है, जबकि कुछ देशों के झंडे चांद पर हैं।' हरभजन ने अपने ट्वीट में जिन देशों के झंडे शेयर किए हैं, उनमें पाकिस्तान का ध्वज भी है। इसके अलावा तुर्की, लीबिया, ट्यूनीशिया, अजरबैजान, अल्जीरिया, मलयेशिया, मालदीव और मॉरिटानिया शामिल हैं।
