भाई स्नेहाशीष को हुआ कोरोना तो बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली हुए क्वारंटाइन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली बुधवार को संक्रमित पाए गए हैं। स्नेहाशीष गांगुली को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सौरव गांगुली घर में ही क्वारंटाइन हुए। सौरव और उनके भाई एक ही घर में अलग-अलग फ्लोर रहते हैं। स्नेहाशीष गांगुली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के संयुक्त सचिव हैं। पहले भी स्नेहाशीष के संक्रमित होने की खबर आई थी। तब कैब ने इसे नकारा था।
