भावना जाट ने किया ओलंपिक 2020 के लिए क्वॉलिफाई
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
आज रांची में नेशनल चैंपियनशिप में नया रिकॉर्ड बनाते हुए महिला एथलीट भावना जाट ने गोल्ड मेडल अपने नाम करते हुए टोक्यो ओलंपिक 2020 के लिए क्वॉलीफाई भी कर लिया है। दरअसल राजस्थान की भावना ने 20 किलोमीटर पैदल रेस वर्ग में एक घंटे 29.54 मिनट के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया जबकि ओलंपिक क्वालिफाइंग मार्क एक घंटा 31 मिनट का था।
