अभिनव बिंद्रा की दखलअंदाजी पर बोली मेरीकॉम - नहीं जानते मुक्केबाजी के नियम तो बेहतर है चुप रहें
jyoti ojha
News Editor
Image Credit: shortpedia
शनिवार को महिला मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम ने ओलंपिक चैम्पियन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के निकहत जरीन की मांग का समर्थन करने को लेकर निराशा जताई है| मेरीकॉम ने कहा कि ‘वह मुक्केबाजी के बारे में कुछ नहीं जानते' इसलिए बेहतर होगा कि चुप रहें, उनका मुक्केबाजी से कोई लेना देना नहीं है उनका मुक्केबाजी में हस्तक्षेप या दखल देना गलत है| मुझे नहीं लगता कि अभिनव भी हर निशानेबाजी टूर्नामेंट से पहले ट्रायल्स के लिए जाते होंगे|
