लंका प्रीमियर लीग में बड़ा हादसा, कैच लेने में लहूलुहान हुए करुणारत्ने
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
श्रीलंकाई क्रिकेटर चमिका करुणारत्ने के साथ एक दुर्लभ चोट का शिकार हुए। लीग का चौथा मुकाबला कैंडी फाल्कन्स और गाले ग्लैडिएटर्स के बीच खेला गया। फाल्कन्स के लिए खेलते हुए, चमिका ने एक ऐसा कैच लपका, जिससे उनके 4 दांत टूट गए। मामला पारी के चौथे ओवर का है। कार्लोस ब्रैथवेट की गेंद पर नुवानिंदु फर्नांडो ने कवर की तरफ हवा में खेला। इसके बाद उनके साथ यह हादसा हुआ।
