बॉल टेम्परिंग विवाद का बड़ा नुकसान, टॉप स्पॉन्सर मैगलन ने भी बोर्ड से खत्म किया करार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Twitter/cricket.com.au
बॉल टेम्परिंग विवाद को लेकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की पूरी दुनिया में किरकिरी हुई है. मामले में सामने आए मुख्य दोषियों बेनक्राफ्ट,डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ पर कड़ी कार्रवाई के अलावा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड को भी भारी नुकसान हुआ है. वार्नर और स्मिथ पर बैन के चलते टॉप स्पॉन्सर मैगलन ने भी बोर्ड के साथ अपना करार खत्म कर लिया है. मैगलन के CEO हामिश डगलस ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई टीम के इस हरकत के चलते कंपनी ने ये कदम उठाया है.