उमर अकमल को बड़ी राहत, तीन साल का बैन घटकर 18 महीने का हुआ
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) द्वारा फिक्सिंग के लिए किए गए संपर्क के बारे में नहीं बताने के कारण उमर अकमल पर लगाया गया तीन साल का बैन अब आधा हो गया है। अप्रैल में PCB ने अकमल पर बैन लगाया था और मई में उन्होंने इसके खिलाफ अपील दायर की थी। इस अपील पर सुनवाई करते हुए आज सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज फकीर मोहम्मद खोखर ने अकमल की सजा को घटाकर 18 महीनों का कर दिया है।