बर्थडे स्पेशल: आज 33 साल के हुए इशांत शर्मा, विदेशों में घातक है ये भारतीय तेज गेंदबाज
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
आज भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा का जन्मदिन है। इशांत शर्मा टेस्ट क्रिकेट में घरेलू मैदानों पर उतने बेहतर भले ही साबित न होते हों, लेकिन उन्होंने विदेशी मैदानों पर काफी विकेट लिए हैं। बता दें टेस्ट क्रिकेट में 41 मैच उन्होंने भारत में खेले हैं, जिनमें उन्होंने 104 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा विदेशी सरजमीं पर उन्होंने अब तक 62 टेस्ट मैचों में 204 विकेट अपने नाम किए।
