ब्लैकवुड का आरोप, बेन स्टोक्स समेत इंग्लिश टीम छींटाकशी करके भटका रही थी मेरा ध्यान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले जर्मेन ब्लैकवुड ने इंग्लैंड पर आरोप लगाया कि उनकी मैच जिताने वाली 95 रन की पारी के दौरान इंग्लैंड ने छींटाकशी करके उनका ध्यान भटकाने की कोशिश की थी। जिसमें कार्यवाहक कप्तान बेन स्टोक्स उनकी अगुवाई कर रहे थे। ब्लैकवुड ने कहा- पहली गेंद से ही स्टोक्स मुझे कुछ ना कुछ कह रहे थे। वह इसलिए ऐसा कर रहे थे ताकि मैं खराब खेलूं।
