इंग्लैंड दौरे पर गई कीवी महिला क्रिकेट टीम को मिली बम की धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Sportskeeda
इंग्लैंड दौरे पर गई न्यूजीलैंड महिला क्रिकेट टीम को बम की धमकी मिली। लीसेस्टर में खेले जाने वाले तीसरे वनडे से पहले ये धमकी दी गई। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड को न्यूजीलैंड क्रिकेट से संबंधित धमकी भरा ईमेल मिला। शुरुआत में इसे गंभीरता से लिया गया जिसके बाद छानबीन की गई और इसे विश्वसनीय नहीं माना गया। हालांकि इस धमकी के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
