एशियन ओलिंपिक क्वालिफायर के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे दोनों भारतीय बॉक्सर
Shortpedia
Content Team
Image Credit: shortpedia
भारतीय बॉक्सर आशीष कुमार और मनीष कौशिक ने एशियन ओलिंपिक क्वालिफायर के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। एशियन सिल्वर मेडलिस्ट आशीष ने 75 किलोग्राम के प्री क्वार्टर फाइनल में चौथी सीड में किर्गिस्तान के ओमुरबेक बेकहिगिट उलु को 5-0 से हराया। वहीं, वर्ल्ड चैम्पियनशिप के ब्रॉन्ज मेडलिस्ट मनीष ने 63 किलोग्राम में ताइवान के चू-एन लेई को 5-0 से मात दी। दोनों खिलाड़ी टोक्यो ओलिंपिक से सिर्फ एक जीत दूर हैं।