रिवर्स शॉट के साथ विराट कोहली ने पूरा किया 'बॉटल कैप चैलेंज', वीडियो हुआ वायरल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
इन दिनों सोशल मीडिया पर बॉटल कैप चैलेंज जमकर वायरल हो रहा है. इस चैलेंज को पूरा करने के लिए अब भारतीय खिलाड़ी भी जुट गए हैं. वहीं शनिवार को इंडियन टीम के कैप्टन विराट कोहली ने भी इस चैलेंज को आखिरकार पूरा कर ही लिया. उन्होंने ट्वीटर पर 15 सेकेंड के वीडियो को शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि कभी नहीं करने से बेहतर है देर से करना #BottleCapChallenge.उन्होंने बैकग्राउंड में कोच रवि शास्त्री की कमेंट्री का इस्तेमाल किया.
