दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर डेन पीट अपनी देश की क्रिकेट टीम को छोड़ यूएस टीम में हुए शामिल
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: Shortpedia
साउथ अफ्रीका के ऑफ स्पिनर डेन पीट ने एक चौंकाने वाला फैसला लिया है जिसकी वजह से क्रिकेट टीम को झटका लगा है। दरअसल गेंदबाज डेन पीट ने आईसीसी एलीट सदस्य देश साउथ अफ्रीका को छोड़कर अमेरिका की ओर से खेलने का फैसला कर लिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें अमेरिका की ओर से माइनर लीग टी 20 टूर्नामेंट खेलने का ऑफर मिला है। पीट ने 2014 से दक्षिण अफ्रीका के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया था।
